Popular Posts

Wednesday, August 27, 2014

लेक्चर २ शारीरिक मानव विज्ञान की परिभाषाएँ

लेक्चर २ शारीरिक मानव विज्ञान की परिभाषाएँ

   काइट महोदय के अनुसार- शारीरिक मानव विज्ञान दैहिक लक्षणों का अध्‍ययन है।
       Hoebel (हॉबेल) के अनुसार- शारीरिक मानव विज्ञान मानव नस्‍ल (Human Race) के शारीरिक लक्षणों का अध्‍ययन है।
       Herskovits (हर्सकोविट) के मतानुसार:-मानव विज्ञान मानव जीव विज्ञान का एक रूप है।
     व्‍हाइट महोदय का मानना था कि शारीरिक मानवविज्ञान का मुख्‍य उद्देश्‍य मानव का उद्विकास तथा मानव जनसंख्‍या का विस्‍तार किस प्रकार हुआ यह समझाना है|
 इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि शारीरिक मानवविज्ञान की विषय वस्‍तु मानव जीवाष्‍म का अध्‍ययन करना तथा मानव समूह में विभिन्‍नताओं को आनुवंशिकी के माध्‍यम से समझाना है।सरल शब्दों में शारीरिक मानवविज्ञान को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है "शारीरिक मानवविज्ञान, मानवविज्ञान की वः शाखा है जिसमें हम मानव के जैविक पक्ष का मानव की उत्त्पत्ति से लेकर वर्तमान तक का समग्रता से वैज्ञानिक अध्ययन करतें है."     
  • जहाँ तक प्राचीन काल के मानवों के अध्‍ययन का प्रश्‍न है वह जीवाश्‍म पर आधारित होता है। वह मानव विज्ञान जो जीवाश्‍म के आधार पर मानव के उद्विकास को समझने का प्रयास करते हैं उन्‍हें  Palo Anthropologist कहा जाता है।
  • दूसरे प्रकार के मानव विज्ञानी जिनका मुख्‍य विषय मानव के निकट अन्‍य प्रधान को या Primates के शारीरिक लक्षणों एवं व्‍यवहारों का पता लगाते हैं उन्‍हें primatalogist कहते हैं।
  • तीसरे प्रकार के शारीरिक मानवशास्‍त्री मानव जाति में पाये जाने वाले शारीरिक विभिन्‍नताओं एवं आनुवांशिकी का अध्‍ययन करते हैं, उन्‍हें Biological Anthropologist कहा जाता है।

क्‍या शारीरिक मानव विज्ञान को जैविक मानवविज्ञान कहा जा सकता है?
लास्‍कर महोदय के अनुसार:-
    शारीरिक मानव विज्ञान में 9 विषयों का अध्‍ययन होता है, निम्‍नलिखित में से प्रथम पाँच परम्‍परागत शारीरिक मानव विज्ञान की विषय वस्‍तु माने जा सकते हैं और अन्‍य चार जैविक मानव विज्ञान के आयाम माने जा सकते हैं:-
1. हड्डी एवं दाँतों का प्रारूप
2. हड्डी और दाँतों के आधार पर आयु, लिंग और नस्‍ल की पहचान करना।
3. मानव संवृद्धि (Human growth)
4. शरीर संरचना (Body Structure)
5. शरीर निर्माण (Body construction)
6.मानव आनुवंशिकी 
7. सिरोलोजी 
8.त्व्चारेखीय विज्ञान 
9.जनसंख्या अध्ययन 

Monday, August 25, 2014

Lecture 1 शारीरिक मानवविज्ञान का अर्थ एवं क्षेत्र (Meaning and scope of Physical Anthropology)

 शारीरिक मानवविज्ञान का अर्थ एवं क्षेत्र
 (Meaning and scope of Physical Anthropology)

शारीरिक मानवविज्ञान का अर्थ जानने से पूर्व यह आवश्यक है की हम मानवविज्ञान क्या है उसको जान लें.मानवविज्ञान अंग्रेजी के शब्द Anthropology का हिन्दी अनुवाद है. Anthropology शब्द  ग्रीक भाषा के दो शब्‍दों से मिलकर बना है- एंथ्रोपॉस (Anthropos) जिसका अर्थ है Human अर्थात् मानव तथा लोगस (Logus) जिसका अर्थ है Science or Study of अर्थात् विज्ञान या अध्ययन करना। शाब्दिक अर्थ के आधार पर हम उसे Science of human or Study of Human अर्थात् मानव का विज्ञान या अध्ययन  कहते हैं।  
मानव विज्ञान:-
     मानव के सामाजिक, सांस्कृतिक व जैविक आयामों का मानव के उत्‍पत्ति से लेकर वर्तमान तक का वैज्ञानिक अध्‍ययन  है। मानव विज्ञान समग्रता से मानव समूहों का वैज्ञानिक अध्‍ययन करता है।

Division of Anthropology (मानव विज्ञान की शाखाएँ)
Ralf Linton (राल्‍फ लिंटन) ने मानव विज्ञान को दो प्रमुख शाखाओं में बाँटा है तथा उनकी उपशाखाएँ भी बतायी है-

Peddington के अनुसार मावन विज्ञान की शाखाएँ निम्‍नलिखित हैं-
                      

रेमन्‍ड स्‍कूपिन और क्रिस्‍टोफर के अनुसार:-


                       




                                             

Saturday, October 9, 2010

Cyber Culture

Cyber-culture?
What do we mean by “cyberculture”? When I decided to study Internet from an anthropological view, in the 90ties, the term “cyberculture” was on the arena. On one
hand, people were using, and still use, the prefix “cyber” to refer to activities and social
movements carried out through Internet, such as “cyberactivism”, “cybercafe”,
“cyberart”, etc. It seems that the word “cyberculture” pretends to be a new concept to
put together all these activities. On the other hand, “cyberculture” was used by some
scholars as a concept for understanding Internet impact on society, such as the proposal
of Pierre Lévy. Finally, “cyberculture” referred to a new interdisciplinary field of
research, defined by the cultural analysis of communication and information
technologies. My question then, was how to understand the multiplicity of studies that
take a cultural perspective in their approach.

homo sapiens on earth

We humans were given the zoological name as Homo sapien and now i give a new name to the humans of this cyber or internet world as Virtual Homo sapien or Homo virtual sapien

the virtual sapien

My photo
Wardha, Maharashtra, India
Assistant Professor of Anthropology in Mahatma Gandhi Antarrastriya Hindi Vishwavidyalay (Central University)